Bihar SSC Inter Level Age Limit बिहार SSC इंटर लेवल 2023 आयु सीमा

Bihar SSC Inter Level Age Limit: BSSC इंटर लेवल अधिसूचना 2023 PDF को आधिकारिक वेबसाइट @bssc.bihar.gov.in पर जारी कर दिया गया है। इस पेज में हम आपको BSSC Inter Level Age Limit के बारे में जानकारी बताएँगे।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

अभ्यर्थी के उम्र सीमा की गणना दिनांक 01.08.2023 के आधार पर की जाएगी। परन्तु वैसे अभ्यर्थी, जो दिनांक- 01.08.2015 को सरकार द्वारा निर्धारित अधिकतम उम्र सीमा धारित करते हो एवं उक्त तिथि तक निर्धारित शैक्षणिक योग्यता धारण करते हों, वे भी उम्र सीमा के आधार पर सामान्य प्रशासन विभाग के पत्रांक- 212, दिनांक 23.01.2006 के आलोक में इस परीक्षा के लिए पात्र होंगे।

Bihar SSC Inter Level Age Limit
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Bihar SSC Inter Level Age Limit 2023

कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (वर्तमान में सामान्य प्रशासन विभाग) के संकल्प संख्या 294, दिनांक 07.01.2016 के अनुसार उम्र सीमा निम्नवत होगी।

CategoryUpper Age Limit
अनारक्षित वर्ग (पुरुष)37 वर्ष।
अनारक्षित वर्ग (महिला)40 वर्ष।
पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष / महिला) (iv) अनु०जाति / अनु०जनजाति (पुरुष/महिला)40 वर्ष।
कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (वर्तमान में सामान्य प्रशासन विभाग) के संकल्प42 वर्ष।

ज्ञापांक- 2374, दिनांक 16.07.2007 एवं पत्रांक- 13107, दिनांक 20.09.2019 के आलोक में ऐसे सरकारी सेवक (बिहार सरकार के नियमित रूप से नियुक्त सरकारी सेवक) जो 03 (तीन) वर्षों की निरंतर सेवा पूर्ण कर चुके हों, को उच्चतर वेतनमान की सेवा / संवर्ग में जाने के लिए अधिकतम आयु सीमा में 05 (पाँच) वर्षों की छूट अनुमान्य हैं।

बिहार सरकार के सरकारी सेवक को आयु सीमा में छूट का दावा करने की स्थिति में सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत प्रमाण- पत्र काउंसिलिंग के समय जमा करना अनिवार्य होगा, जिसमें यह स्पष्ट रूप में अंकित होना चाहिए कि अभ्यर्थी बिहार सरकार में निरंतर तीन वर्षों की सेवा पूर्ण कर चुके हैं। निरंतर तीन वर्षों की सेवा की गणना आवेदन भरने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।

सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार के संकल्प सं0 22218, दिनांक 12.12.2022 के आलोक में बिहार सरकार के सरकारी सेवकों को सेवा में आने के उपरान्त उनकी पूरी सेवा अवधि में प्रत्येक आयोग (बिहार लोक सेवा आयोग, बिहार तकनीकी सेवा आयोग, बिहार कर्मचारी चयन आयोग आदि) द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए अलग-अलग अधिकतम कुल 05 (पाँच) अवसर ही अनुमान्य होंगे।

कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (वर्तमान में सामान्य प्रशासन विभाग), बिहार सरकार के पत्रांक-2447, दिनांक- 06.03.1990 के आलोक में भूतपूर्व सैनिकों को उम्र सीमा में 03 (तीन) वर्ष तथा प्रतिरक्षा सेवा में बितायी गयी सेवा अवधि के योग के समतुल्य रियायत दी जाएगी बशर्ते की उनकी वास्तविक उम्र आवेदन देने की तिथि को 53 (तिरेपन) वर्ष से अधिक नहीं हो। भूतपूर्व सैनिकों को उम्र सीमा में छूट का दावा करने के स्थिति में तत्संबंधी प्रमाण पत्र काउंसिलिंग के समय समर्पित करना अनिवार्य होगा।

सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार पटना के संकल्प ज्ञापांक- 962, दिनांक- 22.01.2021 के आलोक में दिव्यांग अभ्यर्थियों को कोटिवार अधिकतम आयुसीमा में 10 (दस) वर्षों का छूट अनुमान्य है।

BSSC Inter Level Age Limit 2023

» विभागीय विज्ञापन» आवेदन फार्म
Link 1Link 2
» जॉइन व्हाट्सएप ग्रुप» जॉइन टेलीग्राम ग्रुप

Leave a Comment